एजुकेशन

पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित,600 पदों पर निकलीं थी भर्ती

भोपाल

पुलिस कांस्टेबल 6000 पदों पर भर्ती के लिए हुई भर्ती 2021 का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। मप्र कर्मचारी चयन मंडल ने शनिवार को परीक्षा परिणाम (चयन सूची) घोषित कर उसकी आनलाइन लिंक भी जारी की है। कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षा परिणाम (चयन सूची) घोषित कर दी है जिसे बोर्ड द्वारा जारी लिंक http://peb.mp.gov.in/hindi/h_default.html पर देखा जा सकता है।

इसके अलावा पुलिस आरक्षकों के 7,500 अतिरिक्त पदों की भर्ती किये जाने के लिए “रूल बुक” का अनुमोदन भी कर दिया गया है। आपको बता दें कि 7,500 पुलिस आरक्षक भर्ती में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा अनुसार 50 प्रतिशत अंक लिखित परीक्षा के और 50 प्रतिशत अंक शारीरिक परीक्षा के मापदण्ड और प्रावधान अनुमोदित “रूल बुक” में शामिल किए गए हैं। नवम्बर माह में ही उक्त पुलिस आरक्षक के 7,500 पदों की भर्ती का विधिवत विज्ञापन जारी किया जाना तय किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button