नेशनल/इंटरनेशनल

140 कैदी एचआईवी पॉजिटिव, जेल में मची हड़कंप

गाजियाबाद: जेल में 140 कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिलने के बाद खलबली मच गई है। वहीं इतनी बड़ी तादात में जेल में एचआईवी पॉजिटिव मिलने पर जेल प्रबंधन पर कई गंभीर सवाल सुलग रहे हैं। हालांकि इस मामले को जेल प्रशासन रूटीन मामला मान रहा है। बता दें की यह बीमारी एक जानलेवा बीमारी है और इसका फैलने का खतरा बना रहता है।

सुपरिटेंडेंट आलोक कुमार सिंह का कहना है कि ऐसे मरीज जो सुई से नशा करते हैं, उनके एचआईवी संक्रमित होने का खतरा रहता है। एचआईवी बीमारी जानलेवा हो सकती है। इसके तेजी से लोगों में फैलने का खतरा भी रहता है, लेकिन जेल सुपरिटेंडेंट मानते हैं कि 150 के करीब एचआईवी केस मिलना कोई बड़ी बात नहीं है।

डासना जेल के सुपरिटेंडेंट आलोक कुमार सिंह मानते हैं कि जेल में क्षमता से ज्यादा कैदी हैं। यहां कुल 140 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि, वो आराम से कहते हैं कि इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। इतने कैदी से हमेशा पॉजिटिव रहते ही हैं। आखिर कैसे फैला एचआईवी जांच का विषय है, लेकिन जेल के सुपरिटेंडेंट इस गंभीर बीमारी को हल्के में ले रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button