पॉलिटिक्स

भानु प्रताप उपचुनाव से पहले सियासी कसाकसी:भाजपा के प्रत्याशी पर नाबालिग से बलात्कार का आरोप….

रायपुर

भानुप्रतापपुर उपचुनाव से पहले ही सियासी धमसान मच गया है। रविवार को पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने पत्रकारवार्ता आयोजित कर भाजपा के प्रत्याशी पर नाबालिग से बलात्कार और देह व्यापार में धकेले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बकायदा इसके सबूत भी प्रस्तुत किये। इसके बाद राजनीति तेज हो गई है

मुख्यमंत्री बघेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- ’15 साल की बच्ची के बलात्कार और देह व्यापार में धकेले जाने के मामले के एक अभियुक्त ब्रह्मानंद नेताम को #भाजपा ने भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है। भाजपा प्रत्याशी ने झारखंड में पॉक्सो एक्ट में दर्ज अपराध को निर्वाचन शपथ पत्र में किसके कहने पर छुपाया?

जमशेदपुर के टेल्को थाने में केस

भाजपा के भानुप्रतापपुर उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम पर बलात्कार, सामुहिक बलात्कार, नाबालिक का देह शोषण, अनैतिक देह व्यापार में धकेलने का आरोप है। झारखंड के जमशेदपुर जिले के टेल्को थाने में दर्ज है। 15 -5-2019 को केस दर्ज हुआ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button