रायपुर

छत्तीसगढ़ी की मशहूर लोक गायिका ममता चंद्राकर को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

 

राजनांदगांव। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति ममता चंद्राकर को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार दिया जाएगा। ममता चंद्राकर छत्तीसगढ़ की मशहूर छत्तीसगढ़ी लोक गायिका है। छत्तीसगढ़ के राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार’ को स्वर देने वाली लोक गायिका पद्मश्री ममता चंद्राकर का चयन संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए किया गया है।

राष्ट्रीय संगीत नृत्य और नाटक अकादमी नई दिल्ली की सामान्य परिषद ने पुरस्कार की घोषणा की है। संगीत नाटक अकादमी ने देशभर से मिली प्रविष्टियों में से अलग-अलग श्रेणियों में 128 श्रेष्ठ कलाकारों और संगीत साधकों को पुरस्कारों के लिए चुना है। यह पुरस्कार 2019, 2020 और 2021 के लिए दिए जाएंगे। अलग-अलग राज्यों के 10 प्रख्यात कलाकारों की सूची में रखा गया है। उन्हें लोक कला में विशेष योगदान के लिए लोक गायिका ममता चंद्राकर का चयन लोक कला श्रेणी वर्ष 2019 के लिए किया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक विशेष समारोह में देश के अन्य कलाकारों के साथ राज्य की इन विभूतियों को सम्मानित करेंगी।संगीत नाटक अवार्ड के रूप में ममता चंद्राकर को 1 लाख रूपए व ताम्रपत्र प्रदान किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में पद्मश्री ममता चंद्राकर सहित अन्य विभूतियों को सम्मान मिलेगा। यह पुरस्कार उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से दिल्ली में मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button