बिलासपुर

साइबर ठग का शिकार हुए नगर निगम के इंजीनियर , 1.26 लाख का लगा चूना

बिलासपुर

बिलासपुर में नगर निगम के इंजीनियर साइबर ठग का शिकार हो गए, उनके अकाउंट से एक लाख 26 हजार रुपए पार कर दिया गया। दरअसल, इंजीनियर के मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें एटीएम कार्ड अपडेट करने के लिए कहा गया। बिना जाने समझे उन्होंने लिंक को क्लिक किया और उसमें मांगी गई सभी जानकारी शेयर कर दी। इसके तत्काल बाद उनके अकाउंट से पैसे पार हो गया। जालसाजों के झांसे में आए इंजीनियर ने सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली क्षेत्र के टिकरापारा निवासी सुब्रत कर नगर निगम में इंजीनियर हैं। करीब एक सप्ताह पहले वे विकास भवन स्थित अपने ऑफिस में बैठे थे। इस दौरान उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से मैसेज आया, जिसमें उनके एटीएम कार्ड अपडेट नहीं होने की बातें लिखी थीं। मैसेज में एटीएम कार्ड अपडेट करने के लिए एक लिंक भी दिया गया था। इंजीनियर ने बिना जाने समझे लिंक को क्लिक किया और अपने बैंक की गोपनीय जानकारी उसमें दे दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button