Uncategorized

छतीसगढ़ के इस जिले में बढ़ती ठंड के चलते DEO ने बदला स्कूल का समय, आदेश जारी…

छतीसगढ़ के जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए जशपुर में डीईओं ने स्कूलों का समय बदल दिया है। हर शनिवार को सुबह 7.30 बजे से लगने वाले सरकारी स्कूल आज से सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होगा। दो पालियोें में लगने वाले स्कूलों का समय भी बदला है।

जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश के अनुसार दो पाली में संचालित होने वाले सभी स्कूल जहां पहली पाली की कक्षा सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक लगते थे, वे अब सुबह 8.30 बजे से 12.15 तक पढ़ाई होगी। इसी तरह दूसरी पाली में पहले जहां स्कूल दोपहर 12 बजे से 5 बजे तक संचालित होते थे, वे अब दोपहर 12.30 से शाम 4.30 तक संचालित होंगे

मतलब दूसरी पाली में भी बच्चों को राहत दी गई है, क्योंकि शाम 5 बजे तक शहर घर पहुंचने में बच्चों की ठंड से अब कंपकंपी नहीं छूटेगी। दो पालियों में लगने वाले स्कूलों के लिए बदला गया समय सोमवार से शनिवार तक के लिए है।

निजी स्कूलों को इसी समय पर लगाना होगा

कई निजी स्कूल कड़ाके की इस ठंड में सुबह 7:30 बजे से कक्षाएं लगा रहे हैं। बच्चों को रोजाना सुबह 6 बजे से उठकर तैयार होना पड़ता है। जिससे कई बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूल लगने के लिए बदला गया यह समय सभी स्कूलों के लिए है। सभी शासकीय, अशासकीय व अनुदान प्राप्त स्कूलों के प्राचार्य को आदेश भेजा जा चुका है।

जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते स्कुलो का समय बदलने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से दो आदेश जारी हुए। जिसमे पहले आदेश में बढ़ती ठंड के चलते 20 जनवरी तक 10 बजे से 4 बजे तक स्कूल संचालित करने के निर्देश दिए गए थे। जारी आदेश के मुताबिक शनिवार को भी सुबह दस से 4 तक स्कूल संचालित करने के निर्देश थे। जबकि शनिवार को बैगलेस ड़े होता है। इस दिन शिक्षक बिना बैग के स्कूल आते हैं और बच्चो को योगा की शिक्षा व खेलकूद करवाया जाता है। पर जारी आदेश के मुताबिक बैग लैस ड़े के भी दिन बच्चो को पूरे 6 घण्टे स्कूल में रहना पड़ता। शिक्षको के मौखिक विरोध के बाद शनिवार के लिए अलग आदेश जारी कर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्कूल खुलेंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी के जारी आदेश के मुताबिक दो पाली में संचालित होने वाले सभी स्कूल जहां पहली पाली की कक्षा सुबह साढ़े सात से साढ़े ग्यारह तक लगती थीं। वे अब सुबह साढ़े आठ से सवा बारह तक पढ़ाई होगी। इसी तरह दूसरी पाली में पहले स्कूल 12 से 5 तक संचालित होते थे। अब दोपहर साढ़े 12 से साढ़े 4 तक संचालित होंगे। दूसरी पाली में भी बच्चो को राहत दी गई है। अब बच्चे दिन ढलने से पहले ही अपने घर पहुँच सकेंगे और ठंड के प्रकोप से बच सकेंगे। सभी शासकीय के साथ ही प्राइवेट व अनुदान प्राप्त स्कुलो को भी जारी आदेश के मुताबिक स्कूल की टाइमिंग सेट करनी होगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button