नेशनल/इंटरनेशनल

आम जनता को बड़ी राहत! अब सस्ते दामों में करिए गैस सिलेंडर बुक

नईदिल्ली। देश में आए दिन महंगाई बढ़ते ही जा रहा है। आए दिन खाने पीने के सामने के साथ कई चीजों के दामों में इजाफा हो रहा है। हर किसी के घर का बजट बढ़ता ही जा रहा है। पहले के जमाने में लकड़ी के चूल्हे से खाना बनाते थे। लेकिन अब रसाई गैस का जामाना आ गया है। वो भी अब गैस​ सिलेंडर के दाम में लगातार इजाफा होते रहता है।

हर महीने लोगों को गैस सिलेंडर भरवाना पड़ता है। लेकिन आए दिन रसोई से लेकर गैस सिलेंडर के दाम बढ़ते ही जा रहे है। ऐसे में सामान्य परिवार के घर का बजट बढ़ते ही जा रहा है। पिछले ​मुकाबले में गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए है। जिसका असर आम जनता को पड़ रहा है। हालंकि ऑनलाइन गैस बुक कराने से लोगों को थोड़ा बहुत कैशबैक से राहत मिल जाती है। वहीं आजकल कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म LPG Gas Cylinder Booking पर कैशबैक ऑफर कर रहे हैं।

इस कैशबैक की बदौलत एलपीजी सिलेंडर के दाम में छूट हासिल की जा सकती है, जिससे सस्ते दाम में सिलेंडर खरीदा जा सकता है। अब ऐसी ही छूट फोन-पे, पेटीएम जैसे ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवा रहे हैं, जहां से ऑनलाइन सिलेंडर बुकिंग पर कैशबैक हासिल किया जा सकता है। इन ऐप के जरिए सिलेंडर बुक करने के लिए इन ऐप में जाकर सिलेंडर बुक करने की प्रोसेस फॉलो करनी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button