बालोद

चूहों से परेशान हुआ बुजुर्ग, थाने तक पहुंची ये बात, बोला-इन्होंने मेरा घर बर्बाद कर दिया

बालोद. जिले में एक बुजुर्ग चूहों से परेशान है। इसे लेकर वह कलेक्ट्रेट तक पहुंच गया। वहां जब बात नहीं बनी तब वह थाने पहुंच गया है। उसने कहा है कि मैं इन चूहों से काफी परेशान हूं। इन चूहों ने मेरा घर बर्बाद कर दिया है। मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है। ग्राम कचांदुर निवासी बिसाहूराम टंडन(70) ने अपने पड़ोसी युवराज मारकंडे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बिसाहूराम टंडन ने कहा कि युवराज के घर की दीवार और मेरे घर की दीवार अगल-बगल है। युवराज अनाज बेचने के काम करता है। इसलिए वह मेरे घर की दीवार तरफ धान की बोरियां रखता है। जिससे चूहे आते हैं।

बिसाहूराम ने बताया कि ये चूहे युवराज के घर के ही हैं। इन्होंने मेरे घर की दीवारों को तो खोद दिया है। बड़ी संख्या में चूहे दिन-रात मेरे घर में घुसते हैं। मैं पहले से परेशान हूं और इन चूहों के कारण मेरा घर पूरा जर्जर हुए जा रहा है। इसे लेकर बिसाहूराम सोमवार को थाने पहुंचा था। बिसाहूराम गांव में अपनी पत्नी के साथ रहता है। इसकी शिकायत को लेकर युवराज भी थाने पहुंचा था। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button