आरंग

राष्ट्रीय गणित दिवस-विद्यालय में गणित मेला का आयोजन कर मनाया गया गणितज्ञ रामानुजन का जन्मदिन…..

आरंग।सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल आरंग में आज 22 दिसम्बर को राष्ट्रीय गणित दिवस और महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन  के जन्म दिवस पर विद्यालय में गणित मेला का आयोजन किया गयाl इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर आरंग में क्षेत्रीय वैदिक गणित प्रमुख देवेन्द्र राव देशमुख का प्रवास हुआ उन्होंने विद्यालय के भैया बहनों से गणितीय पहलुओं पर चर्चा की और भैया बहनों के द्वारा रंगोली के माध्यम से बने हुए आकृतियों और मॉडलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर विद्यालय में पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया था जिसके माध्यम से भैया बहनो को गणित को सरलता से समझाने का प्रयास किया गया।

 

प्रदर्शनी एवं बच्चो द्वारा बनाये गए गणितीय मॉडल का विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य चंद्रशेखर साहू,विनोद गुप्ता, कमल नारायण देवांगन,कौशल चंद्रकार अशोक चंद्रकार, गणेश साहू, नरेंद्र लोधी के के भारद्वाज ने भी आवलोकन किया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।इस कार्यक्रम में गणित के आचार्यो के साथ साथ संस्था की प्राचार्या  नितेश्वरी लोधी तथा विद्यालय के सभी दीदी आचार्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button