Uncategorized

आज का राशिफल: मेष समेत इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी लक्ष्मी मां, घर में बरसेगा इतना धन कि …

मेंष राशि- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। परिवार का साथ रहेगा। आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी

वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं

मिथुन राशि- आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यर्थ के झगड़ों से दूर रहने का प्रयास करें। बातचीत में सन्तुलित रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा।

कर्क राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में यात्रा के योग बन रहे है। खर्च बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। लेखन कार्यों से आय में वृद्धि होगी। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। किसी प्रॉपटी में निवेश कर सकते हैं

सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्तर में वृद्धि भी हो सकती है, परन्तु कारोबार में कठिनइयों का सामना करना पड़ सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। बहन-भाइयों का आगमन हो सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति‍ हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

कन्या राशि- आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। यात्रा में सेहत का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। किसी अज्ञातभय से परेशान रहेंगे। मित्रों के साथ यात्रा देशाटन के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियों अभी बनी रहेंगी।

तुला राशि- मन कुछ परेशान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिवार से भी दूर जाना हो सकता है। धैर्य बनाए रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। किसी नई कार्ययोजना की शुरुआत कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। विदेश यात्रा हो सकती है। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यर्थ की चिंताओं से मन परेशान हो सकता है।

धनु राशि- संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। पिता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक तनाव बढ़ेगा। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी।

मकर राशि- अति उत्साही होने से बचें। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। कारोबार में वृद्धि तो होगी, परन्तु कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। किसी मित्र के सहयोग से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा

कुंभ राशि- वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों पर खर्चों में वृद्धि होगी। किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है। माता के स्वास्थ का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्‍यान रखें।

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति‍ हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button