Uncategorized

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट, सिर और पैर में आई गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का भयानक एक्सीडेंट होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में पंत बुरी तरह घायल हुए हैं। उनके माथे पर चोट आई है और उनका पैर भी फ्रैक्चर हो गया है। जानकारी के मुताबिक यह घटना एनएच 58 पर हुई।

ऋषभ पंत गंभीर रूप से हुए घायल

बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। उसी वक्त उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद 108 की मदद से उपचार के लिए ऋषभ पंत को रुड़की के सिविल अस्पताल भेजा गया। यह घटना आज सुबह करीब 5.15 मिनट की बताई जा रही है। यह हादसा मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एनएच 58 पर हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद पंत को सरकारी अस्पताल से प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button