दुर्ग

नगर पालिक निगम में महापौर और सभापति के बीच हुआ विवाद, सभापति की फोटो को लेकर शुरू हुआ था विवाद

दुर्ग। नगर पालिक निगम में महापौर धीरज बाकलीवाल और सभापति राजेश यादव के बीच विवाद हो गया है। इस विवाद को लेकर सभापति ने निगम आयुक्त को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि आगे से जो भी आयोजन निगम के द्वारा हो उसमें उनका फोटो न लगाया जाए।

निगम के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महापौर धीरज बाकलीवाल और सभापति राजेश यादव के बीच विवाद की स्थिति बीते 30 दिसंबर से बनी है। उस दिन निगम के द्वारा गौठान के लोकार्पण का कार्यक्रम रखा गया था। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में खुद दुर्ग विधायक अरुण वोरा शामिल हुए थे। आयोजन के दौरान जो मंच व अन्य जगहों पर जो फ्लैक्स और बैनर लगाया गया था जिसमें सभापति की फोटो बहुत छोटी लगी थी। साथ ही साथ उन्हें कार्यक्रम की जानकारी तक नहीं दी गई थी। इस बात को लेकर सभापति ने कार्यक्रम के दौरान भी अपनी नाराजगी जताई थी। साथ ही उनका महापौर धीरज बाकलीवाल से मनमुटाव हो गया था।

सभापति राजेश यादव ने अपने पत्र में लिखा कि “विगत कई दिनों से देखा जा रहा है कि मेरे फोटो का सम्मान नहीं करते हुए निगम के फ्लैक्स में उपयोग किया जा रहा है, जो कि सम्मानजनक नहीं है। इसलिए निगम के कार्यक्रमों पर मेरे निजी फोटो का उपयोग न किया जाए।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button