नेशनल/इंटरनेशनल

टाइगर स्टेट में अब टाइगर ही सुरक्षित नहीं,फिर एक बाघ का शिकार करने का

पन्ना। टाइगर स्टेट मध्यप्रदेश में अब टाइगर ही सुरक्षित नहीं है। पन्ना में फिर एक बाघ का शिकार करने का मामला सामने आया है। किशनगंज परिक्षेत्र में शिकारियों ने करंट लगाकर नर बाघ को मार डाला। बाघ की उम्र करीब 2 वर्ष बताई जा रही है। पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि दो महीने के अंदर यह दूसरी घटना है। कुछ दिन पहले भी एक टाइगर की मौत हुई थी। विक्रमपुर के जंगल में टाइगर फांसी के फंदे पर लटका मिला था।

जिसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आपात बैठक बुलाई थी और कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। लेकिन अब तक मामले में कार्रवाई नहीं हुई और यह दूसरी घटना घट गई। इससे पन्ना टाइगर रिजर्व के जमीनी अमले पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं पन्ना टाइगर रिजर्व के मडला रेंज में पदस्थ एक कर्मचारी का वीडियो सामने आया है, जिसमें कर्मचारी लापरवाही बरतते हुए टाइगर के पीछे-पीछे दौड़ते कर वीडियो बनाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो 3 जनवरी का बताया जा रहा है। VIDEO वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button