धमतरी

शहर में हार्डकोर सहित 5 नक्सली को गिरफ्तार

धमतरी। शहर में हार्डकोर सहित 5 नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि गिरफ्तार नक्सली अपना ईलाज करवाने शहर में आया था, तभी पुलिस ने धर दबोचा। बता दें कि पुलिस को संदिग्ध महिला नक्सली होने की सूचना पर तत्काल टीम गठित कर दस्तावेज एवं हथियार के साथ रवाना किया गया था। रैन बसेरा नया बस स्टैंड के पास एक गाड़ी मिली, जिसमें पांच महिला एवं पुरुष बैठे मिले। जिनसे पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब न देकर गोल-मोल जवाब देने लगा।

जिनसे बारिकी से पूछताछ करने पर कई खुलासे किए गए है। वही कमला बाई ने बताया कि प्रचार प्रसार के साथ-साथ आंख का ईलाज कराना और ईलाज के बाद धमतरी के कुछ क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करना बताया। गिरफ्तार नक्सलियों में कमला बाई मट्टामी उर्फ सगुना उर्फ बिचा जगना 50 वर्ष निवासी पोयरकोट गढ़चिरौली है। वह स्वयं को प्रतिबंधित माओवादी संगठन के भांमरागढ़ क्षेत्र में डिवीजन कमेंटी मेंबर (डीवीसीएम) बताया, वहीं मनत राम पोया 27 वर्ष निवासी ताड़बेली थाना बांदे जिला कांकेर का निवासी होन

एवं स्वंय को जनमिलिशया ताड़बेली क्षेत्र का होना बताया। इसी तरह मैनी जुर्रे 30 वर्ष निवासी ताड़बेली थाना बांदे जिला कांकेर का होना एवं स्वंय को नक्सली सहयोगी पंचायत मिलिशया का सदस्य होना बताया। वहीं वाहन चालक सुजन बाछर 32 वर्ष निवासी पी व्ही 89 विवेकनगर थाना बांदे जिला कांकेर का होना एवं नक्सली सहयोगी होना बताया। साथ एक अपचारी बालिका को भी हिरासत में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button