रायपुर

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कार को लेकर सियासत गर्म,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया बयान…

रायपुर । बागेश्वर बालाजी के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कार को लेकर सियासत गर्म है। लगातार चुनौतियों के दौर के बीच 2 दिनों तक राजधानी रायपुर में दिव्य दरबार लगाने वाले धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से कई बार चुनौती देने वालों पर आरोपी लगाए और यह ललकार भी लगाई की उनको चुनौती देने वाले इस चमत्कार को जरूर देख लें।

इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पंडित धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कार को लेकर बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चमत्कार दिखाना जादूगरों का काम होता है। यह उचित नहीं है। हालांकि मुख्यमंत्री उन्होंने इस बात से इंकार नहीं किया कि लोगों को सिद्धियां नहीं मिलती है। उन्होंने कहा कि रामकृष्ण परमहंस और महात्मा बुद्ध की इसके उदाहरण है मुख्यमंत्री ने कहा….

लोगों को सिद्धियां मिलती है। रामकृष्ण परमहंस और भगवान बुद्ध इसके उदाहरण हैं। सिद्धियों से इंकार नहीं किया जा सकता, लेकिन चमत्कार नहीं दिखाना चाहिए। ये जादूगरों का काम है, ये उचित नहीं है। सिद्धियों का प्रयोग चमत्कार दिखाने में नहीं करना चाहिए। ऋषि-मुनियों ने भी कहा है। चंगाई सभा में भी यहीं चमत्कार है। इससे जड़ता आती है. धर्म बचाने का ठेका लेने वाले धोखे में हैं…..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button