आरंग

सनराइज स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन तथा मेधावी छात्रों का किया गया सम्मान

आरंग। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सनराइज इंग्लिश मीडियम स्कूल को सकरी (को) में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बहुत ही बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना से की गई तत्पश्चात अतिथि स्वागत किया गया इसके पश्चात बच्चों ने अपने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जिसमें विभिन्न मनमोहक कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंथी नृत्य, करमा नृत्य, बारहमासी नृत्य, राउत नाचा, सुआ नृत्य, गरबा नृत्य जैसे नृत्य की प्रस्तुति दी। छोटे बच्चों का नृत्य प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के बीच में विद्यालय के मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य खिलेश देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग ने कहा वार्षिक उत्सव के माध्यम से बच्चों की साल भर में किए गए परिश्रम से प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित की जाती है, साथ ही अन्य क्षेत्रों में बच्चों को कला, साहित्य, खेल कुद बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, जिससे अपनी प्रतिभा को निखारने का शुभ अवसर मिलता है, साथ ही अपने लक्ष्य के प्रति अपनी ईमानदारी के साथ कठोर परिश्रम करते हुए, खूब मेहनत करने से सफलता की रंग जरूर लाती है।

 

 

वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अतिथि रूप मे खिलेश देवांगन- अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, राजीव गुप्ता अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल, रविंद्र बबलू भाटिया पूर्व राज्य महासचिव यूथ कांग्रेस,  प्रीति चंद्रशेखर साहू – जनपद सदस्य चोरभट्टी,  गरिमा द्विवेदी समाजसेविका रायपुर, प्रकाश मारकंडे – स्टेट सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर, कृष्णा बलराम टंडन -सरपंच, चोरभट्टी,  बबीता किशोर बंजारे – सरपंच, कोरासी,  नारायण प्रसाद साहू – सरपंच, सकरी,  खूबी डहरिया – उपाध्यक्ष, यूथ कांग्रेस धरसीवा,  गजेंद्र रथ वर्मा, अजीत साहू – अध्यक्ष, पालक समिति,  पन्नालाल देवांगन उपाध्यक्ष, नगर पंचायत, खरोरा,  सुरेंद्र गिलहरे – पार्षद, नगर पंचायत, खरोरा,  रणजीत सिंह बांधे, जयवीर बांधे की उपस्थिति रही।

 

सुधीर बांधे (चेयरमैन, सनराइज इंग्लिश मीडियम स्कूल), भीमा सिंह (प्राचार्य, सनराइज इंग्लिश मीडियम स्कूल) तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक गण दीपक कुमार साहू, संगीता साहू, चंद्रिका गायकवाड़, रिचा चंद्राकर, अमर वर्मा, वर्षा बंछोर, तुलसी राम साहू , बिंदिया, जानकी साहू, कविता बंछोर, उत्तरा गायकवाड़, सत्यभामा चंद्राकर उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। कार्यक्रम में पलकों के साथ-साथ ग्राम के वरिष्ठ नागरिक एवं ग्रामवासी भी सम्मिलित हुए तथा कार्यक्रम का लाभ उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button