एजुकेशन

गिरगिट का रंग बदलने में नहीं है कोई मुकाबला, 45 सेकंड में बदले इतने रंग, देखकर रह जाएंगे दंग

एक कहावत तो आपने जरूर सुनी होगी, गिरगिट की तरह रंग बदलना। यह ऐसे शख्स के लिए कहा जाता है जो अपना बर्ताव बदलता रहता है। हालांकि, गिरगिट के लिए रंग बदलना एक वरदान है, जिसकी मदद से वह ना सिर्फ अपना पेट भरने के लिए शिकार करता है बल्कि तमाम शिकारियों से भी खुद को बचाता है। लेकिन … इंसानों के बीच गिरगिट की इस शक्ति को नकारात्मक तरीके से देखा जाता है। तभी तो कुछ लोग बोल देते हैं कि ये जनाब तो गिरगिट से भी जल्दी रंग बदलते हैं।

अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक गिरगिट तेजी से बदलता दिख रहा है। 45 सेकंड में गिरगिट कई रंगों में खुद को तब्दील करता दिख रहा है। जिसे देखकर आप भी शॉक्ड हो जाएंगे। लेकिन गिरगिट के पास वो वरदान है जिससे वो पल भर में ही अपने आप को कोई भी रंग में तब्दील कर सकता है। यह वीडियो ट्विटर हैंडल @TheFigen_ से 16 नवंबर को शेयर किया गया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा- यह राजनेताओं की तरह रंग बदल रहा है।

यह क्लिप 45 सेकंड का है जिसमें एक शख्स ने 5 अलग-अलग रंग की स्ट्रॉ को टेप की मदद से एक साथ जोड़कर एक छड़ी सी बना दी। बस इसी छड़ी पर गिरगिट चढ़ने लगता है। जैसे ही स्टॉ का रंग बदलता है वैसे ही गिरगिट भी अपना रंग बदल लेता है। उसके रंग बदलने की यह स्पीड देखकर इंटरनेट यूजर्स हैरान हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि मात्र 45 सेकंड में कोई इतनी बार रंग बदल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button