CBSE 10th Result 2026 live OUT: CBSE 10वीं के नतीजे घोषित, इस लिंक से करें फटाफट चेक, जानें कैसा रहा रिजल्ट

नई दिल्ली। Central Board of Secondary Education (CBSE) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही देशभर के लाखों छात्रों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। छात्र अब अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं। सीबीएसई की ओर से जारी सूचना के अनुसार विद्यार्थी अपने रोल नंबर की मदद से cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर लॉगिन कर अपना परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर भी रिजल्ट जारी होने की जानकारी साझा की है।
प्रोविजनल होगी ऑनलाइन मार्कशीट
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन जारी की गई मार्कशीट केवल प्रोविजनल (अस्थायी) होगी। इसे छात्र डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन इसे आधिकारिक दस्तावेज के रूप में मान्यता नहीं दी जाएगी। मूल मार्कशीट बाद में संबंधित स्कूलों के माध्यम से छात्रों को उपलब्ध कराई जाएगी।
छात्र DigiLocker के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें डिजिलॉकर पोर्टल या ऐप पर जाकर CBSE 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रोल नंबर, स्कूल कोड और 6 अंकों का पिन दर्ज कर OTP वेरिफिकेशन के जरिए रिजल्ट एक्सेस किया जा सकता है।
छात्रों के लिए सलाह
रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण स्लो होने की संभावना है। ऐसे में छात्र धैर्य रखें और कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें। साथ ही, अपने रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड कर सुरक्षित रखना न भूलें।



