छत्तीसगढ़तिल्दारायपुर

बिना कोई औचित्य कारण, ग्राम सभा को किया स्थगित

बिना कोई औचित्य कारण, ग्राम सभा को किया स्थगित

तिल्दा। समीपस्थ ग्राम सरोरा में बुधवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया था। जिसे गांव में कोतवाल के माध्यम से गांव में सूचना दिया गया था। जब गांव के व्यक्ति ग्राम सभा आयोजन मैं पहुचे तब ग्राम सभा आज नहीं होगा बोल दिया गया। कारण पूछने पर सचिव द्वारा यह जवाब दिया गया कि, कई विभागीय अधिकारियों को सूचना प्रसारित नहीं हुआ है जिसके कारण स्थगित किया जा रहा।

जबकि गांव वालों का कहना हैं कि आगामी 17 अप्रैल को संभव प्लांट का विस्तारीकरण करने के जनसुनवाई होना है।जिनकी अनापत्ति ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा दिया जा चुका है। जिसकी जानकारी होने पर गांव वाले ग्राम सभा के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराना चाहते थे। जिसके चलते सचिव के मिली भगत से आज ग्राम सभा को स्थगित कर दिया गया। आगामी ग्राम सभा की तारीख 24 अप्रैल को होगा बताया गया है। अब सवाल यह उठता है कि सचिव 20 वर्षों से अपनी सेवा दे रहा है।तो वो विभागीय अधिकारियों को सूचना देना कैसे भूल सकता है। या जानबूझकर ग्राम सभा को स्थगित किया गया। या किसी उच्च अधिकारी या जनप्रतिनिधि का दबाव है। गांव वाले अब नई कारखाना व विस्तारीकरण नहीं चाहते हैं। जबकि पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा विस्तारीकरण व नई कारखाना के अनापत्ति दिया जा रहा है।वो भी बिना ग्राम सभा का आयोजन बगैर जो गलत है। गांव वालों का कहना है कि अगर बिना ग्राम सभा किए बगैर अनापत्ति दिया जाएगा तो ग्राम वाशीयो के द्वारा आंदोलन किया होंगा। जिसका जवाबदार शासन व जनप्रतिनिधि होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button