राशिफल

आज का राशिफल:इन राशियों वालों की आज चमकेगी किस्मत…कन्या और तुला राशि वालों को रहना होगा सम्हल के

मेष राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु मन अशान्त रहेगा। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। आशा-निराशा के भाव रहेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। कठिनाइयों का सामना करना भी करना पड़ सकता है।

वृष राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में व्‍यस्‍तता बढ़ सकती है। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक अधिक की स्थिति रहेगी। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

कर्क राशि-मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। धन की प्राप्ति‍ होगी। क्रोध की त्रीवता में कमी आएगी। बातचीत में संयत रहने का प्रयास करें। परिवार की समस्‍या परेशान कर सकती हैं। तनाव हो सकता है।

सिंह राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लडाई-झगड़ों से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सन्तान को कष्ट होगा। परिवार की जिम्‍मेदारी बढ़ सकती हैं।

कन्या राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। मि‍त्रों से भेंट होगी।

तुला राशि- मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

वृश्चिक राशि- मानसिक शान्ति‍ तो रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी दूसरे स्‍थान पर जाना पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी। माता के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर परेशान हो सकते हैं। लाभ के अवसर मि‍लेंगे।

धनु राशि- व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में संयत रहें। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। कारोबार में तरक्‍की के योग बन रहे हैं।

मकर राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अनावश्‍यक व‍िवाद से बचें।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। कठिनाइयों भी रहेगी। यात्रा के योग हैं।

मीन राशि- मानसिक शान्ति‍ तो रहेगी। आत्मविश्वास में कमी भी आ सकती है। कारोबार में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। खर्चों में बढ़ोतरी से अनावश्‍यक तनाव हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button