कबीरधाम

ड्यूटी जा रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

कवर्धा। कवर्धा में रफ्तार का कहर देखने को मिला हैं। यहा घर से ड्यूटी जाने के लिए निकल युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक सड़क पर करीब आधे घंटे तक तड़पता रहा, लेकिन किसी ने उसकी समय पर मदद नही की, काफी देर बार निजी एम्बुलेंस से घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सड़क दुर्घटना का ये मामला कर्वधा जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि रविंद्र पाठक नामक शख्स भोरमदेव शक्कर कारखाना में काम करता था। रोज की तरह वह अपनी बाइक से ड्यूटी पर जाने के लिए घर से रवाना हुआ था। तभी नेशनल हाइवे 30 रायपुर-जबलपुर मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन ने उसे चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

वहीं इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल रविद्र पाठक सड़क पर करीब आधे घंटे तक तड़पता रहा। सड़क से आने जाने वालें लोगों ने समय पर उसकी मदद नही कि जिससे उसे समय पर उपचार नही मिल सका। ग्रामीणों की सूचना पर निजी एम्बुलेंस से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां परीक्षण के बाद डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने इस दुर्घटना पर मर्ग कायम कर आरोपी वाहन चालक की पताासजी कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button