आरंग

हाथ जोड़ो यात्रा में भण्डारपुरी पहुंचे जनपद अध्यक्ष 

आरंग। हाथ जोड़ो पदयात्रा विधानसभा में लगातार चल रही है, छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार के तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए डोर टू डोर एक-एक घर कांग्रेस के कार्यकर्ता पगलेट और तख्ती के माध्यम से पदयात्रा कर रहे हैं, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वधान पदयात्रा पदयात्रा का आगाज किया गया है, जिसमें पूरा विधानसभा के एक ही बूथ में कांग्रेस के कार्यकर्ता जाएंगे, छत्तीसगढ़ सरकार किसान हितेषी है, जो किसान को समृद्ध और आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए बेहतर प्रयास किया जा रहा है,

 

जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेश देवांगन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब लगता है, छत्तीसगढ़िया की सरकार है, किसानों की आर्थिक लागत के मूल्य को बढ़ाने के लिए पूरे हिंदुस्तान में एक ही प्रदेश छत्तीसगढ़ है, जो सबसे ज्यादा राशि किसानों को मिल रहा है, किसानों की कर्जा माफ बिजली बिल हाफ जल टैक्स माफ, राजीव गांधी भूमिहीन योजना के माध्यम से जो गरीब मजदूर परिवारों को एक साल मे सात हजार की राशि मिलना, गोधन न्याय योजना के माध्यम से ग्रामीण आर्थिक ढांचा को मजबूत करना, स्वामी आत्मानंद स्कूल के माध्यम से छत्तीसगढ़ के बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए मजबूत नींव रखने काम छत्तीसगढ़ सरकार कर रहे हैं,

पदयात्रा के माध्यम से भण्डारपुरी के गलियों पदयात्रा किया साथ ही एक -एक घर जा सरकार की योजनाओं को जानकारी दिया गया, साथ ग्रामीण अंचल में विकास हो रहे कार्यों को भी लोगों को तक पहुंचाने का काम किया।

 

 

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कोमलसिंह साहू-अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग, रोहित साहू -प्रभारी हाथ जोड़ो पदयात्रा, पभगवती धुरंधर जोन अध्यक्ष, दुर्गा जिला पंचायत सदस्य, ललित गायकवाड़, तेजसिंग डहरिया, लोकेश टंडन, संगीत महिलांग, राजकमल डहरिया, तरुण साहू, किसन साहू, लीलेश कुर्रे, सहदेव खुटे, नील साहू, कपूर गायकवाड़, आनंद टंडन, अनेक कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button