नेशनल/इंटरनेशनल

एक बार फिर हुआ श्रद्धा जैसा कांड, ढाबे के फ्रिज में मिला लड़की का शव….

नई दिल्ली दिल्ली में श्रद्धा जैसा एक और हत्याकांड सामने आया है।. पुलिस को एक ढाबे के फ्रिज में लड़की का शव मिला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को बरामद कर लिया है। मामला दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाने का बताया जा रहा है।

दिल्ली में एक बार फिर एक लड़की की हत्या कर उसकी लाश हत्यारे ने फ्रिज में रख दी। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तम नगर की एक महिला का शव नजफगढ़ के मित्राऊ गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक ढाबे के फ्रिज में मिला। हत्या करने वाले युवक का नाम साहिल गहलोत है। पुलिस ने साहिल को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, लड़की की हत्या कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास कार के अंदर गला दबाकर की गई। हत्या के बाद हत्यारे ने लड़की की लाश को मित्राऊ गांव में अपने ढाबे में रखे फ्रिज में छिपा कर रखा था। आरोपी लड़के का नाम साहिल गहलोत है। साहिल की उम्र 26 साल के करीब है। आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

कार के अंदर लड़की की हत्या करने के बाद साहिल ने लाश को अपने ढाबे में रखे फ्रिज में छिपा दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, साहिल और लड़की लंबे समय से एक-दूसरे साथ रिलेशनशिप में थे। साहिल की शादी कही और हो रही थी लड़की इसी बात का विरोध कर रही थी। इसी बात पर साहिल ने लड़की की हत्या कर दी।

दिल्ली पुलिस को आज सुबह सूचना मिली कि मित्राऊ गांव के बाहरी इलाके में एक ढाबे में एक युवती की हत्या कर शव छिपा दिया गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ढाबे से शव को बरामद किया। दिल्ली पुलिस ने आरोपी साहिल गहलोत को उसके गांव से पकड़ लिया। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button