रायपुर

CM बघेल ने की विकास के लिए नगरीय निकायों को 1000 करोड़ रुपए देने की घोषणा

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगरीय निकायों को बड़ी सौगात दी है। आज मुख्यमंत्री बघेलनगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के गौरव समागम 2023 में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने राज्य के सभी नगरीय निकायों को विकास हेतु लगभग 1 हजार करोड़ रुपये देने की घोषणा की

नगर निगम रायपुर को 100 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई।वहीं, बिलासपुर नगर निगम को 50 करोड़, दुर्ग नगर निगम को 25 करोड़ मिलेंगे। भिलाई चरौदा, अम्बिकापुर, जगदलपुर को 20-20 करोड़ देगी सरकार। इसी तरह रिसाली, राजनादगांव, रायगढ़ एवं कोरबा को 15-15 करोड़। बिरगांव, धमतरी एवं चिरमिरी को 10-10 करोड़ की राशि दी जाएगी। सभी नगर पालिकाओं को 5-5 करोड़ और सभी नगर पंचायतों को 3-3 करोड़। चुंगी कर को 26 रुपये से बढ़ाकर 35 रुपये करने की घोषणा की गई।

रायपुर महापौर एजाज़ ढेबर ने जताया सीएम बघेल का आभार 

रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज़ ढेबर आज मुख्यमंत्री भूपेश के साथ प्रशासन एवं विकास विभाग के गौरव समागम 2023 में शामिल होने पहुंचे थे।

कार्यक्रम की ख़ास बात रही की रायपुर शहर को अधिकतम राजस्व ग्रहण श्रेणी में पुरुस्कृत किया गया। साथ ही सभी नगरीय निकायों के विकास के लिए करीब 1000 करोड़ रुपए की राशि जारी करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है।

बता दें कि सीएम भूपेश बघेल ने आज रायपुर नगर निगम को बड़ी सौगात दी है। इस बार नए गणित के साथ नगरीय निकायों का विकास किया जाएगा। इस सौगात में जलभराव वाले क्षेत्रों में ड्रेनेज के लिए 18 करोड़, जी-20 से के लिए 20 अरोड रुपए, फूल चौक से आजाद चौक के शेष भाग का चौड़ीकरण या स्थानीय लोगों की सहमति से फ्लाईओवर का निर्माण शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button