बिलासपुर

हत्या फिर आत्महत्या:पहले पत्नी को मारा, फिर लगा ली फांसी…मचा हड़कंप

बिलासपुर। जिले में पति-पत्नी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पहले पत्नी को मारा, फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र की है। करवा गांव के बैगापारा निवासी रतनलाल बैगा (35) और उसकी पत्नी सुकवरिया बाई (31) की लाश शुक्रवार की शाम घर पर मिली। जिसे देखकर पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही अरक हेमंत सिंह अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे, तब सुकवरिया बाई की लाश कमरे में पड़ी थी। वहीं बरामदे में उसके पति रतनलाल की लाश फंदे पर लटक रही थी।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि शुक्रवार दोपहर पड़ोसी तपेश्वर गोंड़ ने रामरतन को फांसी के फंदे पर लटकते देखा। उसने इस घटना की जानकारी रामरतन के बड़े भाई समूंद सिंह बैगा सहित अन्य लोगों को दी। इसके बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। और फिर पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई।

अरक हेमंत सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि दोनों मृतक की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से उनका बच्चा नहीं हो रहा था, जिसके चलते दोनों आपस में झगड़ा कर मारपीट भी करते थे। दोनों पति-पत्नी शराब पीने के आदी भी थे।

प्रारंभिक जांच में अरक हेमंत सिंह ने बताया कि शराब के नशे में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ होगा। इस दौरान रतनलाल ने अपनी पत्नी सुकवरिया बाई का गमछा से गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर बाद में उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस इस घटना की अभी जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button