छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सरायपुर

कांग्रेस का 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन का आज पहला दिन है। जिसमें देशभर से तमाम कांग्रेस नेता रायपुर पहुंचे हुए

रायपुर में कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है। देशभर से कांग्रेस नेता शामिल हुए हैं। स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में तय हुआ है कि, CWC का चुनाव नहीं होगा, और कांग्रेस अध्यक्ष को सदस्य नॉमिनेट करने का अधिकार सर्वसहमति से दिया गया है। कुछ ही देर में राहुल गांधी पहुंचने वाले हैं। संभावना जताई जा रही है कि, सोनिया गांधी भी आज ही पहुंचेगीं। कांग्रेस पार्टी के संविधान में संशोधन पर विचार होगा।

मल्लिकार्जुन खड़गे बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। सचिन पायलट ने कहा कि, 2024 तक कैसे NDA को पराजित कर पाएंगे, उस पर बहुत सारी चर्चाएं होंगी। शाम 4 बजे सब्जेक्ट कमेटी की बैठक होगी। जहां 6 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। प्रियंका गांधी शनिवार को पहुंचेंगीं। ऐसा बताया जा रहा है, हालांकि चर्चा यह भी है कि प्रियंका महाधिवेशन में शामिल नहीं होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button