बिलासपुर

मुर्गे को लेकर थाने पहुंची महिला, पड़ोसी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना में अजीबो-गरीब शिकायत दर्ज की गई यहां एक महिला मुर्गे को लेकर थाने पहुंची है। महिला का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले दंपति चुराकर ले गए। ऐसा करते मालकिन ने उन्हें देख लिया। वह उनके कब्जे से अपने मुर्गे को छुड़ा लाई। इस बीच पड़ोसियों ने उनके मुर्गे के पंख को तोड़ दिया था। फिर क्या था महिला अपने घायल मुर्गे को लेकर थाने पहुंच गई

मुर्गे को लेकर थाने पहुंची महिला

रविवार की शाम महिला घर में ही थी। इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाले बुगल और दुर्गा ने मिलकर मुर्गे को पकड़ लिया और उसे मारकर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। जिसे महिला ने देखा लिया ,और दौड़ते हुए उनके पास पहुंची। महिला ने मुर्गे को उनके हाथ से छुड़ाया और उसे लेकर घर वापस आई। घर लाने पर पता चला कि उन्होंने मुर्गे का पंख को तोड़ दिया है। इस पर महिला घायल मुर्गे को लेकर सीधे थाने पहुंच गई। उसने घटना की लिखित शिकायत थाने दर्ज की है।

आए दिन मुर्गे गायब हो रहे थे

महिला ने पड़ोसी पर आरोप लगाया कि पड़ोसी ने इसे चोरी कर लिया था और उसे काटकर मारने की तैयारी कर रहा थे। इस शिकायत को सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल, ग्राम सिलदहा की निवासी जानकी बिंझवार रोजी-मजदूरी करती है। इसके साथ ही उन्होंने घर में मुर्गियां भी पाल रखी है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके घर से आए दिन मुर्गे गायब हो रहे थे। इस पर वह नजर रख रही थी। इसके साथ ही उसने आसपास के लोगों को भी देखरेख करने के लिए कहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button