क्राइमछत्तीसगढ़जशपुर

होली की खुशी बदली मातम में:शराब के नशे में विवाद के बाद फांसी के फंदे पर मिली दंपति की लाश

अंबिकापुर होली के हर्षोल्लास में अंबिकापुर में एक दंपति ने विवाद के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा हैं कि दिनभर गांव में होली खेलने के बाद पति-पत्नी ने जमकर शराब का सेवन कर रखा था। देर शाम विवाद होने के बाद दोनों की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली। मृतक दंपति के 4 बच्चें हैं।

होली त्यौहार में मातम की ये खबर अंबिकापुर के उदयपुर थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि यहां के ग्राम चकेरी आमादुग्गू में सुरेंद्र सिंह का परिवार निवास करता हैं। पेशे से बढ़ई का काम करने वाले सुरेंद्र सिंग के 4 बच्चें थे। होली के दिन पति-पत्नी ने जमकर शराब का सेवन कर रखा था। बताया जा रहा हैं कि देर शाम किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद पत्नी ने पहले फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इसके बाद पत्नी की मौत से सदमे आये पति ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button