एजुकेशन

कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर:आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि, सीएम ने की घोषणा

शिमला। कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। देश के कई प्रदेशों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि की जा रही है। इसी बीच हिमाचल प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तब से कई योजनाओं का लागू किया जा रहा है। इसी बीच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए भी मानदेय में वृद्धि करने की घोषणा हुई है।

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट भाषण में स्पष्ट किया है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अन्य आशा वर्कर के मानदेय में वृद्धि की जाएगी। बजट में मुख्यमंत्री द्वारा बड़ी घोषणा की गई। जिसमें कहा गया है कि पैरा वर्कर के मानदेय में वृद्धि की जाएगी। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय को 500 रूपए से बढ़ाया गया है। वही उनके मानदेय को बढ़ाकर ₹9500 किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button