मकर संक्रांति से पहले सोने ने मचाया धमाल! 10 ग्राम की कीमत 1.06 लाख के करीब, फिर भी लोग जमकर कर रहे हैं खरीदारी!

नई दिल्ली : मकर संक्रांति से पहले यानी 13 जनवरी को देशभर में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण गोल्ड लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,42,310 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि मुंबई में यह 1,42,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।
दिल्ली में सोने के ताजा रेट
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,310 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,30,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। 18 कैरेट सोने का भाव 1,06,770 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वही, त्योहार से पहले दाम बढ़ने के बावजूद ग्राहकों की जमकर खरीदारी जारी है।
आज दिल्ली में 18 कैरेट सोने की कीमत (रुपये)
वजन आज की कीमत. (₹) कल की कीमत (₹) बदलाव
1 ग्राम ₹10,677 ₹10,676 + ₹1
8 ग्राम ₹85,416. ₹85,408 + ₹8
10 ग्राम ₹1,06,770 ₹1,06,760 + ₹10
100 ग्राम ₹10,67,700 ₹10,67,600 + ₹100
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता के भाव
मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,160 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,30,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में सोना थोड़ा महंगा नजर आ रहा है, जहां 24 कैरेट का भाव 1,43,140 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,31,210 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
अन्य बड़े शहरों में गोल्ड रेट
पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,160 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,30,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोना 1,42,310 रुपये के स्तर पर है। भोपाल और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,210 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
अन्य बड़े शहरों में गोल्ड रेट
पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,160 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,30,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोना 1,42,310 रुपये के स्तर पर है। भोपाल और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,210 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
वैश्विक तनाव से बढ़ी चमक
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव रिकॉर्ड 4,601.69 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है। ईरान में बढ़ती अशांति, रूस-यूक्रेन युद्ध और अमेरिका की सख्त नीतियों से वैश्विक अनिश्चितता बढ़ी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा ने निवेशकों को सुरक्षित संपत्तियों की ओर मोड़ा है।
चांदी भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल देखा गया है। 13 जनवरी की सुबह चांदी 2,70,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। विदेशी बाजार में चांदी का हाजिर भाव भी 84.61 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर है। फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में संभावित कटौती और बढ़ती वैश्विक अनिश्चितता से कीमती धातुओं में तेजी बनी हुई है।



