नेशनल/इंटरनेशनल

कैमरे में कैद हुई हैवानियत! 8 युवकों ने नाबालिग के साथ की दरिंदगी, 1 महीने बाद परिजनों तक पहुँचा वीडियो, फिर जो हुआ…

नरसिंहपुर : मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। मुगवानी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 8 दरिंदों ने मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों ने इस घिनौने कृत्य का वीडियो भी बनाया है। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं अभी भी एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुट चुकी है।

दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला मुगवानी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यह घटना एक महीने पहले की है।पीड़ित किशोरी और एक नाबालिग किशोर मुगवानी क्षेत्र में घूमने गए हुए थे, जहाँ माछा नदी के पास कुछ युवकों ने इन्हें पहले रोका और फिर भय दिखाकर जंगल ले गए। वहाँ तीन युवकों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, जबकि बाकी युवक इस पूरे घटनाक्रम को देखते रहे। युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना का वीडियो भी बनाया।

परिजनों तक पहुँचा वीडियो

इस पूरी गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने नाबालिग लड़की और उसके साथ मौजूद लड़के को वीडियो के जरिए इस कदर डराया कि वे पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। यह वीडियो बाद में किशोरी के परिजनों तक पहुँच गया। जैसे ही परिजनों को इस पूरे मामले के बारे में पता चला, उन्होंने तुरंत गोटेगांव के मुगवानी थाना में शिकायत दर्ज कराई।

सात आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महज 24 घंटे के अंदर गैंगरेप में शामिल सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया गया। इस पूरी घटना में शामिल एक युवक मौके से फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button