5 जून पर्यावरण दिवस पर सांसद सुनील सोनी पहुंचे तिल्दा ब्लॉक
तिल्दा/ रवि कुमार तिवारी। 5 जून को पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर रायपुर सांसद सुनील सोनी तिल्दा ब्लॉक के चिचोली पंचायत और मुंहरेंगा पहुंचे। जहां उन्होंने अनेक निर्माण कार्यों का लोकार्पण किये जिसमे मुख्य रुप से पिंचिंग कार्य,सी सी रोड निर्माण भवन निर्माण,मशरूम सेड,बकरी सेड मुर्गी सेड अहाता निर्माण आदि का भूमिपुजन किये, अपने संभासन में केंद्र की महती योजनाओ के बसरे में जानकारी दी तथा पर्यावरण के संबंध में अपना विचार प्रकट किये इसी कड़ी में मोहरेंगा में वृक्षारोपण कार्य में सम्मिलित होकर विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधा रोपण कर समस्त प्रदेश को पर्यावरण दिवश की शुभकामनायें प्रेषित किये।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा विधायक धरसिवा, डिगेशवरी वर्मा अध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर,देवजी भाई पटेल पूर्व विधायक धरसींवा, देव व्रत नायक अध्यक्ष जनपद पंचायत तिल्दा, अनिल सोनी अध्यक्ष नगर पंचायत खरोरा, टिकेश्वर मनहरे जनपद उपाध्यक्ष तिल्दा उपस्थित थे। पंचायत के प्रथम नागरिक पुनीतराम साहू सरपंच गौरखेड़ा चिचोली के द्वारा इनका आभार व्यक्त किया गया।
उक्त कार्यक्रम में सरजूराम सरपंच मोन्हरेंगा, राधेलाल सचिव,वीरेंद्र निर्मलकर उपसरपंच चिचोली, नीरा चकधारी सचिव चिचोली एवं पंच गण तथा ग्रामवासी उपस्थित थे।