कोरबा। वनमंडल कोरबा के बालकोनगर रेंज अंतर्गत डोंगाघाट में पिछले चार दिनों से मंडरा रहा था। हाथियों को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। दल में 15 हाथी शामिल हैं। विगत रात 15 हाथियों का दल बालको से वापस कटघोरा के एतमानगर रेंज लौट आया है। हाथियों के वापस लौटने पर बालको रेंज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। इससे पहले हाथियों का दल क्षेत्र में उत्पात मचाकर लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रहा था। हाथियों के पाथा क्षेत्र में पहुंचने की सूचना मिलते ही एतमानगर का वन अमला सतर्क हो गया है। यहां के अधिकारी व कर्मचारी क्षेत्र में पहुंचकर हाथियों की निगरानी करने के साथ ही मुनादी के काम में जुट गए हैं। हाथियों ने यहां पहुंचने से पहले रास्ते में कई किसानों की फसल रौंद दी। उधर कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज में पांच हाथियों का दल परला गांव के आसपास विचरण कर रहा है। इन हाथियों ने बीती रात ग्रामीणों के खेत में पहुंचकर सात लोगों की फसल को तहस-नहस कर दिया। वहीं पसान रेंज में 23 हाथियों का दल डेरा डाले हुए हैं। दल को रानीअटारी के पास लगातार दूसरे दिन देखा गया।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
रायपुर निगम में 2130 करोड़ का बजट पेश : 268 नए कैमरे लगेंगे, खारून महोत्सव, सेंट्रल लाइब्रेरी और रीडिंग जोन, पंडरी में बनेगा पार्किंग
6 hours ago
एकतरफा प्यार का खूनी इंतकाम, युवती को घेरकर गला रेता, युवती ने अस्पताल में कागज पर लिखकर आरोपियों का बताया नाम…
6 hours ago

