नेशनल/इंटरनेशनल

होली से पहले देश में सस्ता हुआ सोना, 1.27 लाख के करीब पहुंचा भाव, जानिए आपके शहर में कितना हुआ कम?

नई दिल्ली :  होली से एक दिन पहले यानी आज मंगलवार 3 मार्च को देश में सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इजरायल-ईरान युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण कल सोने की कीमतों में तेजी आई थी, लेकिन आज इसमें थोड़ी कमी नजर आ रही है। हालांकि यह गिरावट बहुत ज्यादा नही है और गोल्ड ट्रेडिंग पर इसका असर सीमित है।

दिल्ली और अन्य शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत आज 1,70,170 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 22 कैरेट का भाव 1,56,000 रुपये और 18 कैरेट का 1,27,670 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और अहमदाबाद में कीमतें लगभग समान हैं, जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,70,730 रुपये प्रति 10 ग्राम है। हैदराबाद, पुणे और बेंगलुरु में भी सोने की कीमतें 1,70,020 रुपये के आसपास हैं।

आज के गिरावट के आंकड़े 

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में कल के मुकाबले 490 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है। 22 कैरेट सोने का भाव 450 रुपये और 18 कैरेट का 288 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरा है। चांदी के दामों में भी गिरावट देखने को मिली है। आज चांदी की कीमत 20,000 रुपये प्रति किलोग्राम घटकर 2,95,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

वैश्विक तनाव और भविष्य की संभावना

28 फरवरी 2026 को इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर हवाई हमले शुरू किए। इसके बाद ईरान ने मिसाइल और ड्रोन से जवाबी कार्रवाई की और कई ठिकानों को निशाना बनाया। साथ ही ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर से तनाव और बढ़ गया। अगर यह टकराव लंबा चलता है, तो वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बढ़ सकती है। ऐसे माहौल में निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोना और चांदी की ओर ज्यादा रुख कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button