छत्तीसगढ़मुंगेली

कुत्ते के साथ होली खेलना पड़ा महंगा: वीडियो वायरल होने पर 2 युवक गिरफ्तार, पशु क्रूरता का मामला दर्ज

मुंगेली । जिले के लोरमी क्षेत्र में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। ग्राम धनियाडोली में कुछ युवकों द्वारा एक पालतू कुत्ते को रंग लगाने के नाम पर प्रताड़ित करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और जीव-दया प्रेमियों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। जांच के बाद दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(क) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक होली के दौरान युवकों ने कुत्ते को रंग लगाने के बहाने उसके साथ मारपीट की और उसे परेशान किया। इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया था। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button