छत्तीसगढ़रायपुर

मेहनत की कमाई के लिए दर-दर भटक रहा मजदूर, भुगतान न मिलने से परिवार संकट में

मेहनत की कमाई के लिए दर-दर भटक रहा मजदूर, भुगतान न मिलने से परिवार संकट में

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक पेंटिंग मजदूर अपनी मेहनत की कमाई पाने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। मौलन गुप्ता नामक मजदूर ने आरोप लगाया है कि इंटीरियर का ठेका लेने वाली नम्रता मैडम द्वारा काम पूरा कराने के बाद भी उनका पूरा भुगतान नहीं किया गया है।

मौलन गुप्ता के अनुसार उन्होंने आईकॉन बिल्डिंग स्थित कार्यालय में ठेके के तहत पेंटिंग का कार्य किया था। इस कार्य में उनके साथ 2–4 अन्य मजदूर भी जुड़े थे। काम पूरा होने के बाद आंशिक भुगतान किया गया, लेकिन शेष राशि अब तक बकाया है।

पीड़ित का कहना है कि वह लगातार ऑफिस के चक्कर लगा रहे हैं, परंतु हर बार उन्हें “आज नहीं, कल आना” कहकर टाल दिया जाता है। फोन कॉल भी रिसीव नहीं किए जा रहे हैं। मजदूर ने बताया कि वह बीमारी से जूझ रहे हैं और उनकी बेटी की शादी निकट है, जिसके कारण वे कर्ज में डूब चुके हैं।

मौलन गुप्ता ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी मेहनत की कमाई दिलाई जाए और गरीब मजदूर का हक न मारा जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो वे कानूनी कार्रवाई करने को मजबूर होंगे।

अब देखना यह है कि संबंधित पक्ष इस मामले में क्या कदम उठाता है और एक गरीब मजदूर को उसकी मेहनत का हक कब मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button