रायपुर। कोरोना महामारी संक्रमण को ध्यान में रखते हुए डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टेली ओपीडी सेवा शुरू हुई। इसके तहत टेली कंसल्टेंशन सेंटर के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों ने निशुल्क परामर्श दिया। पहले दिन 9 लोगों ने इस विशेष सुविधा का लाभ प्राप्त किया। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लोगों को घर बैठे स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए इस सुविधा में स्मार्टफोन फोन एवं इंटरनेट के माध्यम से लोग जुड़कर घर बैठे ही विशेषज्ञ चिकित्सकों से सीधे जुड़कर बुखार, कमजोरी, घबराहट, अनिद्रा एवं कोरोना पॉजिटिव से रिकव्हर हो चुके लोगों ने संवाद किया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उनकी परेशानियों को जानने-समझने के बाद उन्हें डाईट, योगा, मेडिटेशन, नियमित दिनचर्या, वॉक करने, अपने आप को व्यस्त रखने के साथ ही आवश्यतानुसार दवाई और जांच के लिए परामर्श दिए। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू किए गए इस वर्चुअल टेली ओपीडी सेवा से जुड़कर लोग प्रतिदिन (शासकीय अवकाश को छोड़कर) सुबह 10.30 से 11.30 बजे तक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श निशुल्क ले सकते हैं।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन की रिफ़िलिंग अवधि के बावजूद गैस संकट गहराया: परमानंद जांगड़े
14 minutes ago
CG Cabinet Breaking: विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में लिए कई अहम फैसले….
2 hours ago
Check Also
Close
-
खरोरा में हुआ नव अम्बेडकर भवन का लोकार्पण9 hours ago

