आरंग। आजादी के 75वे स्वतंत्रता दिवस हीरक जयंती के अवसर पर नगर पंचायत समोदा क्षेत्र के संत माता कर्मा वार्ड बरगुड़ी चौक में वरिष्ठ नागरिक पूर्व सरपंच झाड़ू राम साहू ने ध्वजारोहण किया।उन्होंने कहा आज ही के दिन 75 साल पहले हम आजाद हुए थे। दशकों तक ब्रिटिश हुकूमत ने भारत पर राज किया। अपने ही देश में हम बाहरी ताकत के अधीन थे। उनके नियम कायदों के दायरे में थे। भारतीयों की स्थिति गुलाम भारत में गुलाम जैसी ही थी। लेकिन देश प्रेमियों ने आने वाली पीढ़ी को इस गुलामी से आजाद कराने और भारत को दुनिया में एक सम्मानजनक राष्ट्र बनाने के सपने को पूरा करने के लिए स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत की। कई साल लगे लेकिन पूरे भारत में आजादी की मांग आग की तरह फैली। इस आग की तपन से अंग्रेज भी डर गए। अन्त में ब्रिटिश हुकूमत को भारत छोड़ना पड़ा और हमने खुद को एक स्वतंत्र व गणतांत्रिक राष्ट्र घोषित कर दिया। 15 अगस्त 1947 को हिंदुस्तान स्वतंत्रता की खुली हवा में सांस ले रहा था। तब से अब तक हम भारतीय आजादी को जश्न की तरह मना रहे हैं। लेकिन इस जश्न के साथ ही हम उन स्वतंत्रता सेनानियों के भी ऋणी हैं, जिन्होंने भारत को सम्मान दिलाया। इस गरिमामई कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ नागरिक व पूर्व सरपंच झाड़ू राम साहू, पूर्व उपसरपंच तोमनलाल साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नंदकुमार साहू, ईश्वर साहू ,सदस्य नेतराम वन्से,गुरुचरण साहू, पुनीत साहू, गन्नू साहू ,नाथू साहू, दाऊ लाल, तिलक साहू, लखन साहू, मनसुखा, ईश्वर साहू ,योगेंद्र साहू ,पूरनलाल साहू, लीलाधर निषाद, मंजू निषाद, होश राम साहू, मोहित निषाद व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
