छत्तीसगढ़रायपुर

यह हैं छत्तीसगढ़ के सबसे सस्ते इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, जहां कौड़ियों के भाव में खरीद सकते हैं AC और कूलर…

रायपुर। भीषण गर्मी से जूझ रहा है. चारों तरफ सूरज की तपिश से लोग काफी परेशान हो रहे हैं. वहीं गर्मी से राहत पाने के लिए लोग एसी-कूलर का सहारा ले रहे हैं. अगर आप भी एसी-कूलर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. क्योंकि आज हम आपको छत्तीसगढ़ की सबसे सस्ती इलेक्ट्रॉनिक मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से आप सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान बहुत ही कम दामों में खरीद सकते हैं. इसके अलावा, एसी-कूलर तो कौड़ियों के भाव में खरीद सकते हैं.

वैसे तो छत्तीसगढ़ बहुत ही खूबसूरत प्रदेश माना जाता है. लेकिन इस भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है. लोग गर्मी से बचने के लिए एसी-कूलर का इंतजाम कर रहे हैं. अगर आपके पास बजट कम है, तो आप इन बाजारों से एसी-कूलर पंखा बहुत ही कम दामों में खरीद सकेंगे.

सबसे पहले बात करते हैं राजधानी रायपुर की, तो यहां पर बहुत इलेक्ट्रॉनिक मार्केट मौजूद हैं. यहां पर लोग बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए आते हैं. लेकिन गोलबाजार, सदरबाजार, पंडरी, सबसे बेहतरीन बाजार माने जाते हैं. यहां पर आप होलसेल में खरीदी कर सकते हैं. इसके अलावा, यहां पर पुराने एसी-कूलर बहुत कम दाम में खरीद सकते हैं.

वहीं सबसे फेमस मार्केट भिलाई जिले में मौजूद है. इस मार्केट का नाम सेक्टर-6, सी मार्केट के नाम से जाना जाता है. इस मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक की कई थोक दुकानें मौजूद हैं. जहां पर आप एसी, कूलर, पंखा, फ्रिज, वाशिंग मशीन काफी सस्ते में खरीद सकते हैं. यहां पर लोग बड़ी-बड़ी दूर से इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए आते हैं.

दुर्ग में कई बड़ी-बड़ी इलेक्ट्रॉनिक मार्केट मौजूद हैं. जहां पर एसी, कूलर, पंखों की बिक्री बहुत बड़े पैमाने पर कम दामों में खरीद सकते हैं. यहां पर स्टेशन रोड के आसपास कई थोक बिक्री की दुकानें मौजूद हैं, जहां से होलसेल में खरीद सकते हैं.

बिलासपुर भी बहुत खूबसूरत शहर माना जाता है. यहां पर कई तरह की थोक इलेक्ट्रॉनिक मार्केट मौजूद हैं. इनमें व्यापार विहार, सदर बाजार समेत कई बाजार हैं. जहां पर होलसेलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स स्थित हैं, जहां पर कम कीमत में एसी, कूलर, पंखा मिल जाएंगे.

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भी कई बड़ी-बड़ी इलेक्ट्रॉनिक मार्केट मौजूद हैं. इनमें प्रतापगंज पारा, जेल रोड, चांदनी चौक फेमस बताए जाते हैं. यहां पर आप बहुत कम दामों में एसी, कूलर, पंखा समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी खरीद सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button