राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम रघुवंशी को जमानत, हनीमून पर करवाई थी पति की हत्या, इस जेल में थी बंद

इंदौर। मेघालय में हनीमून के दौरान हत्या करने की पति राजा रघुवंशी की हत्या करवाने वाली सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। सोनम पिछले 11 महीने शिलांग के जेल में बंद थी। मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। उसका प्रेमी राज भी शिलॉन्ग जेल में बंद है।
बता दें कि इंदौर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की सोनम से शादी इसी साल 11 मई को हुई थी। इसके बाद अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ इसी साल 21 मई को हनीमून मनाने के लिए मेघालय के शिलॉन्ग गए थे। जहां वो 23 मई को हनीमून के दौरान लापता हो गए थे। 10 दिन बाद पुलिस ने 30 फीट गहरी खाई से उनका क्षत-विक्षत शव बरामद किया, जिस पर धारदार हथियार से किए गए कई घाव थे। सोनम तब लापता थी। इसके बाद यूपी में उसने सरेंडर किया था। उससे पूछताछ के बाद आकाश, आनंद और विशाल को पकड़ा था।
दिसंबर 2025 में खारिज हुई थी जमानत याचिका
इससे पहले दिसंबर 2025 में सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका शिलॉन्ग की कोर्ट ने खारिज कर दी थी। इस मामले में सोनम के अलावा राज कुशवाहा, विशाल सिंह चौहान, आकाश सिंह राजपूत और आनंद कुर्मी को गिरफ्तार किया गया था। जांच में पुलिस ने हथियार भी बरामद किए थे। पुलिस को एक दाव मिला था जिससे राजा रघुवंशी पर पीछे से हमला किया गया था और पहाड़ी से धक्का दे दिया गया था। सोनम का प्रेमी राज कुशवाहा उसके पिता के यहां नौकरी करता था।


