क्राइम

स्कूल बना जिस्मफरोशी का अड्डा! दो युवकों के साथ संदिग्ध हालत में मिली युवतियां, एक एचआईवी संक्रमित

देहरादून। शहर के नामी प्ले स्कूल में सेक्स रैकेट संचालित होने का मामला सामने आया है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मौके से तीन युवतियों को पकड़ा है और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यहां दिन में स्कूल चलता था और रात में देह व्यापार का अड्डा बन जाता था। वहीं, पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक सामाग्रियां भी मिलीं हैं। पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई जब मौके से एक युवती के बैग से एचआईवी पॉजिटिव होने का कार्ड मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

प्ले स्कूल में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़

मिली जानपकारी के अनुसार मामला किशन नगर एक्सटेंशन क्षेत्र का है, जहां लंबे समय से प्ले स्कूल में देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिल रही थी। परेशान रहवासियों ने मामले की सूचना भाजपा पार्षद नंदिनी शर्मा को दी। सूचना मिलने पर नंदिनी शर्मा और हिंदूवादी संगठनों ने मौके पर दबिश देकर युवतियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा, जिसके बाद हंगामा हो गया।

तीन युवतियां पकड़ाई संदिग्ध हालत में

वहीं, मामले की सूचना मिलने पर पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए परिसर में पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में स्कूल के पीछे स्थित कमरों में बड़े पैमाने पर आपत्तिजनक सामान पाया गया और तीन युवतियां भी कमरों में मिलीं। पूछताछ में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं। इस दौरान किराये पर कमरा लेने वाले राजस्थान निवासी अशीष पांडेय और जंग बहादुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें उन्होंने अनैतिक गतिविधि की बात स्वीकार की। पुलिस ने कमरे से सामान भी जब्त कर लिया गया।

भाजपा पार्षद ने मौके पर दी दबिश

उक्त घर में स्कूल संचालित होने के कारण किसी ने पिछले हिस्से में चल रहे सेक्स रैकेट पर ध्यान नहीं दिया। हालांकि, आसपास के निवासियों ने रात को कई बार युवकों के वहां आने पर आपत्ति जताई। पार्षद नंदिनी शर्मा ने बताया कि उन्हें यह सूचना मिली थी कि यहां तीन यूवतियों को रखा गया है और जिस्मफरोशी कराई जा रही है। पुलिस जांच में पता चला कि युवतियां मेरठ, मुजफ्फरनगर और दिल्ली की हैं, जो कि आर्थिक संकट के चलते नौकरी के लिए देहरादून आई थीं।

एचआईवी पॉजिटिव है एक युवती

पुलिस ने कमरे की तलाशी के दौरान सामान की जांच की जो इस दौरान शराब की बाेतलें, कंडोम, दवा आदि के साथ ही कुछ मैमोरी कार्ड व पेन ड्राइव मिलने की भी बात कही जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने कमरे से एक डायरी भी जब्त की, जिसमें लेन-देन का हिसाब लिखा गया था। सूत्रों के अनुसार, तलाशी के दौरान एक युवती के बैग से एक कार्ड बरामद हुआ, जो कि युवती के एचआईवी पॉजिटिव होने पर उपचार के लिए था। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन, युवती ने खुद के बीमार होने की भी बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button