Homeछत्तीसगढढाई सौ क्षमता वाले गौठान में 600 गौवंश, 8 माह से भुगतान...

ढाई सौ क्षमता वाले गौठान में 600 गौवंश, 8 माह से भुगतान अटका…

रायपुर। राजधानी रायपुर के फूडहर स्थित गौठान में गोवंश की बदहाल स्थिति को लेकर रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने जिम्मेदारों से जवाब मांगा है।

बताया जा रहा है कि फूडहर स्थित गौठान की क्षमता करीब 260 गोवंश की है, लेकिन वर्तमान में यहां 600 से अधिक गोवंश रखे गए हैं। ऐसे में पशुओं के लिए पर्याप्त स्थान, चारा, पानी और उपचार जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, गौठान में एक गोवंश की मौत की जानकारी के बाद मामला और गंभीर हो गया है।

मामले में यह दावा भी सामने आया है कि गौठान संचालक को पिछले 9 महीनों से भुगतान नहीं किया गया है। इसके चलते संचालक के सामने गोवंश के लिए चारे की व्यवस्था करना भी मुश्किल हो गया है। पर्याप्त संसाधन नहीं होने से गौठान में रहने वाले बेजुबान पशुओं की स्थिति लगातार खराब होने का आरोप लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments