Homeआरंगखमतराई हाई स्कूल में बाल कैबिनेट का लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुआ गठन

खमतराई हाई स्कूल में बाल कैबिनेट का लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुआ गठन


आरंग। संकुल खमतराई के हाई स्कूल एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को देश की लोकतांत्रिक और निर्वाचन प्रक्रिया से रूबरू कराने के उद्देश्य से बाल कैबिनेट का गठन बेहद अनूठे और अनुकरणीय तरीके से किया गया। संकुल प्राचार्य टिकेश्वरी चंद्राकर एवं संकुल समन्वयक हरीश दीवान के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न इस चुनावी प्रक्रिया ने विद्यालय परिसर को एक वास्तविक निर्वाचन क्षेत्र में बदल दिया, जहाँ बच्चों ने बढ़-चढ़कर अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

बाल कैबिनेट के इस चुनाव में बच्चों ने न केवल उत्साहपूर्वक अपने नामांकन दाखिल किए, बल्कि निर्धारित समयावधि के तहत नाम वापसी का अवसर भी दिया गया। चुनावी मैदान में डटे प्रत्याशियों ने अपने चुनाव चिन्ह के साथ आकर्षक पोस्टर बनाकर पूरे परिसर में प्रचार-प्रसार किया, जिससे बच्चों में एक असली चुनाव जैसा माहौल देखने को मिला। निर्वाचन को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए विद्यार्थि एवं शिक्षक गणों को ही पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी एक, दो और तीन की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस पूरी प्रक्रिया ने विद्यार्थियों के मन में चुनाव को लेकर व्याप्त जिज्ञासा और कौतूहल को शांत करते हुए उन्हें मतदान के अधिकार और इसके महत्व का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया, जिसके बाद सभी ने अपने मताधिकार का पूरी ईमानदारी से प्रयोग किया। शांतिपूर्ण मतदान और मतगणना के पश्चात निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हुई, निर्वाचन के पश्चात निम्नांकित बच्चों को शाला नायक युवराज साहू उपशाला नायक हिमांशु यादव क्रीड़ा सचिव नवीन लोधी उप क्रीड़ा सचिव योग्यता साहू सांस्कृतिक सचिव प्रतिक्ष!यादव उप सांस्कृतिक सचिव जागृति साहू स्काउट प्रमुख मानसू लोधी गाइड प्रमुख वीणा साहू रेड क्रॉस प्रमुख लेशमी साहू अनुशासन प्रमुख काव्य लोधी स्वच्छता प्रमुख मीनाक्षी साहू पर्यावरण प्रमुख इंदु साहू कक्षा नायक उप कक्षा नायक इस प्रकार रहे छठवीं मयंक यादव दीक्षा साहू ,सातवीं वैष्णवी साहू रितिका साहू , आठवीं पुराणिक दास मानिकपुरी ऋषिका साहू , नवमी कंचन यादव योगेश साहू ,दसवीं देविका लोधी हिमांशु लोधी लोधी चुने गए जिसमें विभिन्न पदों के लिए योग्य विद्यार्थियों ने शानदार जीत हासिल की है। उपरोक्त सभी कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य टिकेश्वरी चंद्राकर, पूर्व माध्यमिक प्रभारी हरीश दीवान, सी एल एनेस्वरी,लायक सिंह डहरिया, तारकेश्वर डडसेना पुनेश्वर साहू, हेमा बंजारे सौरभ साहू बबीता लहरे सीमा राठौर योगदान रहा

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments