आरंग। कहते हैं मेहनत करने से सफलता जरूर मिलती है और इस मेहनत को सफल कर दिखाया एक गांव का लड़का इंडिगो एयरलाइंस में मध्यमवर्गीय परिवार से निकलकर पायलट तक की कहानी मीडिया से बातचीत करते हुए गुलशन कुमार मानिकपुरी ने बताया की हिंदुस्तान यूनिवर्सिटी चेन्नई से वर्ष 2022 में बीटेक एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग करने के बाद डीजीसीए (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन) की परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने फ्लाइंग ट्रेंनिंग 200 घंटे पूरे करने पर सीपीएल लाइसेंस प्राप्त किया इसके बाद इंडिगो एयरलाइंस में चयन होकर इंडिगो के अंदर ही एयरबस की टाइपरेटिंग पुरी की और बड़े विमान उड़ाने तक का सफर पूरा करने के बाद बीते दिनों गुरुग्राम के इंडिगो ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित सेरेमनी में उनके माता-पिता भोगेश्वरी गिरीश मानिकपुरी ने अपने पुत्र के कंधों पर ऐपलेट्स एवम बॆज लगाकर गौरवान्वित महसूस किया।

पायलट गुलशन का कहना है किताबों से शुरू हुआ यह सफर आज आसमान तक पहुंच गया है कभी पढ़ाई के चुनौतियां थी तो कभी आर्थिक परेशानियां वह कभी खुद पर बनाए रखने की परीक्षा थी लेकिन हर मुश्किल ने कुछ सिखाया और हर संघर्ष ने मंजिल के और करीब पहुंचने की चुनौती दिया आज वर्दी पहनने का सपना सच होना उन सभी संघर्षों का जवाब है अब वह जल्द ही पहली उड़ान कोलकाता एयरपोर्ट से भरेंगे जिस घर से विमान को आसमान में उड़ते हुए देखकर विमान उड़ाने का सपना देखा करते थे आज उस विमान को उड़ाकर अपने सपनों को पूरा करेंगे।
गुलशन कुमार ने यह भी कहा कि आज जो सपना साकार हो रहा है उन सपनों को उड़ान देने में और पूरा करने में परिवार वालों का बड़ा त्याग और परिश्रम रहा हैं l



