- गेहूं – 41.50 ₹/kg, तिवड़ा – 65.93 ₹/kg, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लाना होगा साथ
आरंग। रबी सीजन के लिए किसानों को अब बीज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। समिति आरंग (नया मंडी) में गेहूं और तिवड़ा का उन्नत किस्म का बीज उपलब्ध करा दिया गया है।
समिति प्रबंधन ने बताया कि किसान निर्धारित दर पर बीज प्राप्त कर सकते हैं –
बीज की दर सूची –
- गेहूं – 41.50 ₹ प्रति किलो
- तिवड़ा – 65.93 ₹ प्रति किलो
किसानों से अपील की गई है कि बीज लेने आते समय अपने साथ आवश्यक दस्तावेज जरूर लेकर आएं, ताकि उन्हें बिना किसी परेशानी के बीज मिल सके।
आवश्यक दस्तावेज –
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
समिति ने बताया कि स्टॉक सीमित है, इसलिए किसान जल्द से जल्द आकर अपना बीज सुरक्षित कर लें। समय पर बुवाई से ही अच्छी पैदावार की उम्मीद है।



