- आप नेता परमानंद जांगड़े ने प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप, समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
आरंग। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सीजन शुरू होते ही किसानों की परेशानियां बढ़ने लगी हैं। आरंग विधानसभा क्षेत्र के आरंग, मंदिर हसौद और समोदा तहसील के अंतर्गत आने वाले गांवों में धान खरीदी से जुड़ी ऑनलाइन पोर्टल की त्रुटियों, रकबा कटौती और डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCA) का कार्य लंबित होने से किसान परेशान हैं। किसानों का आरोप है कि खेतों में धान की फसल होने के बावजूद ऑनलाइन रिकॉर्ड में अन्य फसल दर्ज होने के कारण उन्हें समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए टोकन नहीं मिल पा रहा है।
पोर्टल की त्रुटियों से धान बेचने में आ रही बाधा
क्षेत्र के किसानों के अनुसार, खरीफ सीजन में उनके खेतों में धान की फसल लगाई गई है, लेकिन ऑनलाइन पोर्टल में धान के स्थान पर अन्य फसल दर्ज कर दी गई है। वहीं, कई किसानों के पंजीकृत रकबे में कटौती होने तथा कुछ गांवों में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCA) का कार्य पूरा नहीं होने की समस्या सामने आ रही है। इन तकनीकी और प्रशासनिक त्रुटियों के चलते किसान अपनी उपज बेचने के लिए टोकन नहीं कटवा पा रहे हैं। किसानों को आशंका है कि समय पर समस्या का समाधान नहीं होने पर वे न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान बेचने के अवसर से वंचित हो सकते हैं।
कार्यालयों के चक्कर काट रहे किसान
किसानों का कहना है कि समस्या के निराकरण के लिए वे संबंधित अधिकारियों और तहसील कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक अपेक्षित समाधान नहीं मिल पाया है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि पोर्टल में दर्ज फसल संबंधी गलतियों को तत्काल सुधारा जाए, काटे गए रकबे की जांच कर सही रकबा दर्ज किया जाए तथा लंबित DCA का।



