खरोरा। आपको ज्ञात हो की क्षेत्र में लगातार थाना प्रभारी के द्वारा निरंतर अवैध शराब कोचीयो के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिसके बावजूद अवैध शराब की बिक्री हो रही है मिली जानकारी अनुसार खरोरा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़पार में रोज शाम होते ही अवैध शराब कोचिंये सक्रिय हो जाते है साथ ही शराबी गाँव के विद्यालय, आंगनबाड़ी तथा समाजिक स्थानों पर जाम छलकाते नजर आते है जो आप फोटो में देख सकते है कि छोटे बच्चों के आंगनबाड़ी केंद्र के पास शराब की बोतले पड़ी हुई है इस असामाजिक कार्य जिस पर नकेल कशने में पंचायत विफल रही है ग्राम में अवैध शराब बेचने पर 25 हजार तक का अर्थदण्ड रखा गया है फिर भी रोक नहीं लग पायी है किसान नेता वेदराम मनहरे द्वारा इस ओर अवैध शराब बंद करने का पहल किया गया था जिससे कुछ दिन तो बंद रहा लेकिन उचित कार्यवाही ना होने से अब पुनः कोचीये सक्रिय हो गए है।

स्थानीय पुलिस को सुचना दिए गए है पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है और इन कोचीयो के हौसले बुलंद है अब इस खबर के बाद देखना होगा की स्थानीय प्रशासन को इस ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कठोर कदम उठाने की जरूरत है जिससे गाँव सुरक्षित हो सके और इस अवैध शराब से गाँव मुक्त हो सके।




