Homeछत्तीसगढअवैध शराब पर बड़ी कारवाई: एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर बड़ी कारवाई: एक आरोपी गिरफ्तार

खरोरा। मिली जानकारी अनुसार मामला इस प्रकार है कि आज दिनांक 06/08/2026 को मुखबीर से विश्वसनीय सूचना मिला कि रायखेड़ा- सारागांव रोड चितावर मंदिर तरफ एक व्यक्ति अवैध रूप से स्कूटी में भारी मात्रा में शराब को बिक्री हेतू परिवहन करने की सूचना तस्दीक हेतू थाना खरोरा पुलिस पार्टी मुखबिर के बताए स्थानों पर से घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी यश कुमार पिता मनहरण निर्मलकर उम्र 24 साल साकिन खरोरा वार्ड क्रमांक 02 थाना खरोरा जिला रायपुर मशरूका- 90 पौवा (प्लास्टिक) देशी मदिरा मसाला सवा शेरा जिसके प्रत्येक पौवा में 180-180 मि.ली. शराब भरी हुई जुमला मात्रा 16 लीटर 200 मि.ली. किमती 9000/-₹ एवं स्कुटी काला रंग का पुरानी इस्तेमाली क्रमांक CG 04 PW 1611 को समक्ष गवाहान जप्त कर आरोपी को शराब रखकर परिवहन करने के संबंध में नोटिस दिया गया जो कोई कागजात नही होना लिखित में दिये गये आरोपी का उक्त कृत्य धारा-34(2) आबकारी एक्ट पाये जाने मौके पर गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को देकर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments