खरोरा। जानकारी अनुसार प्रार्थी दिनांक 30/07/2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी सिंग मोबाईल के नाम से तिगड्डा चौक खरोरा में मोबाईल दुकान चलाता है जो दिनांक 28/07/2026 को रात्रि करीबन 08.30 बजे अपने दुकान का शटर बंद कर बाहर से ताला लगाकर घर चला गया था जो दुसरे दिन दिनांक 29/07/2026 को सुबह 08:30 बजे दुकान आकर देखा तो इसके शटर के दांहिने तरफ का हिस्सा उखाड़कर अंदर प्रवेश कर किसी अज्ञात चोर द्वारा दुकान के अंदर रखे 11 नग नया स्कीनटच मोबाईल एवं 12 नग पुरानी इस्तेमाली स्कीनटच मोबाईल किमती 1,74,000 रूपये नगदी रकम 5,000 रूपये जुमला रकम 1,79,000 रूपये को चोरी कर ले गया है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी का कथन लेख किया गया है। प्रकरण में माल-मुल्जिम के पता तलाश दौरान आरोपी नागेश्वर उर्फ भोन्दू पिता कुश कुमार धीवर उम्र 20 साल साकिन बड़गांव वार्ड क्रमांक 18 थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर एवं आरोपी प्रेम सिन्हा उर्फ चोपड़ा पिता बलदाऊ सिन्हा उम्र 27 साल साकिन अभनपुर वार्ड क्रमांक 06 नकटा तालाब थाना अभनपुर जिला रायपुर आरोपियों को न्यायिक पर भेजा गया है एवं प्रकरण के मुख्य आरोपी फरार का पता तलाश कर नरसिंग धीवर से पूछताछ कर मेमोरण्डम लेख किया गया जो अपने मेमोरण्डम में मोबाईल को स्वयं रखना तथा घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल इसके एक अन्य साथी मोटा भाई के पास होना बताया है।
मेमोरण्डम के आधार पर चोरी के मोबाईल को आरोपी नरसिंग धीवर से जप्त कर अपराध घटित करना पर्याप्त साक्ष्य पाये जानें पर विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की लिखित सूचना उनके परिजन को देकर आज दिनांक 14/08/2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है जिसे जेल भेज दिया गया है।
आरोपी का नाम व पूर्ण पता:
नरसिंग, पिता लव कुमार धीवर, उम्र 22 साल, साकिन बड़गांव, वार्ड क्रमांक 18 थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर




