खरोरा। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर युवा विचार संस्थान द्वारा विधायक भवन, खरोरा में “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संगोष्ठी में राष्ट्रीय मुस्लिम मंच, गौ-सेवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद फ़ैज़ खान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। वहीं जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल एवं युवा विचार संस्थान के संरक्षक राजीव अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात राजीव अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए युवाओं को सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्र निर्माण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी।

अपने संबोधन में मुख्य वक्ता मोहम्मद फ़ैज़ खान ने सामाजिक समरसता, सामाजिक सद्भाव, भारतीय संस्कृति, सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रीय एकता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और यही विविधता देश को विश्व में विशिष्ट पहचान प्रदान करती है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सभी को जाति, धर्म, भाषा एवं क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए। उन्होंने भारतीय संस्कृति के मूल्यों, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता को राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए युवाओं से सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के लिए आगे आने का आग्रह किया।
मुख्य वक्ता के उद्बोधन के पश्चात आयोजित संवाद सत्र में उपस्थित युवाओं ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका फ़ैज़ खान ने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता एवं विशिष्ट अतिथियों का युवा विचार संस्थान के अध्यक्ष तोरण सिंह ठाकुर सहित विकास सिंह ठाकुर, आयुष वर्मा, संजय भट्ट, निमेश देवांगन, तामेश्वर मरकाम, जयप्रकाश वर्मा, गौरीशंकर देवांगन, कृष्ण कुमार देवांगन, जयंत सिंह ठाकुर, आदित्य राजपूत, देव देवांगन, सत्या माण्डले, गणेश देवांगन, शिवम साहू, सुरेंद्र सिंह, छोटू यादव, जगजीत यादव, गजेन्द्र साहू, जय देवांगन, योगेश धीवर, हितेश साहू, नितेश साहू, निरज साहू, नितिन मारवाड़, आर्यन देवांगन, खिलेश्वर साहू, अमन मसीह, कृष्णा बंछोर, हेमंत रौतिया, देवा सायतोडे, ललित सोनवानी, हर्ष सोनवानी, हर्षित देवांगन, अयान अली एवं राहुल देवांगन सहित अन्य युवाओं द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरज सोनी, श्री ठाकुर राम वर्मा, श्री रमेश शर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक श्री सीताराम यादव, श्री भूपेन्द्र नायक, श्री सुरेश साहू, श्री गोपाल दास पटवार, श्री सुरेंद्र वर्मा, श्री अंबिका प्रसाद वर्मा, श्री चंद्रभूषण धुरंधर, कथावाचक श्री संतोष गांगूल, वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुमीत सेन, श्री संतोष वर्मा, श्री अशोक वर्मा, श्री मुरली वर्मा, श्री डोमार वर्मा, श्री छगन यादव, श्री शिवलाल देवांगन, श्री विजय वर्मा, श्री बिसौहाराम देवांगन एवं श्री तेजराम सेन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रभक्ति का भाव जागृत कर दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति को सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन विकास सिंह ठाकुर द्वारा किया गया। अंत में सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” का गायन किया गया, जिसके पश्चात कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।




